Stock Market Decline BSE Sensex Falls 823 Points Amid Global Tensions पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsStock Market Decline BSE Sensex Falls 823 Points Amid Global Tensions

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

मुंबई में शेयर बाजार में गिरावट आई है, बीएसई सेंसेक्स 823 अंक लुढ़ककर 81,691.98 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण निवेशक सतर्क हो गए हैं। निवेशकों की संपत्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 12 June 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

मुंबई, एजेंसीष स्थानीय शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 823 अंक लुढ़क गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25,000 अंक से नीचे आ गया। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बाजार नुकसान में रहा। इजराइल और ईरान के बीच नए सिरे से तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि... समेत कई कारणों से बिकवाली हुई। इन घटनाक्रमों ने निवेशकों को अधिक सतर्क बना दिया है। शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के चलते निवेशकों की संपत्ति 5.98 लाख करोड़ रुपये घट गई। सेंसेक्स 823.16 अंक की गिरावट के साथ 81,691.98 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 991.98 अंक तक का गोता लगा गया था। निफ्टी भी 253.20 अंक टूटकर 24,888.20 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ, पिछले छह कारोबारी सत्रों से निफ्टी में जारी तेजी थम गई। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। जानकारों ने कहा, घरेलू बाजार में गिरावट का रुख चौतरफा होता जा रहा है। मूल्यांकन संबंधी चिंताएं और पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशक जोखिम लेने से बच रहे हैं। अमेरिका, कई प्रमुख व्यापार साझेदारों पर एकतरफा शुल्क वृद्धि पर विचार कर रहा है। इससे भी अनिश्चितता बढ़ने की आशंका है। इस बारे में निर्णय अगले एक से दो सप्ताह के भीतर होने की संभावना है। मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सूचकांक 1.52 प्रतिशत टूटा, जबकि छोटी कंपनियों का बीएसई स्मॉलकैप 1.38 प्रतिशत नीचे आया। बीएसई में 2,729 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 1,282 शेयर लाभ में रहे। 140 शेयरों के भाव स्थिर रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।