Tragic Accident in Mandi Himachal Pradesh 5 Laborers Dead 1 Injured in Pickup Truck Crash हिमाचल प्रदेश: सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTragic Accident in Mandi Himachal Pradesh 5 Laborers Dead 1 Injured in Pickup Truck Crash

हिमाचल प्रदेश: सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक पिकअप दुर्घटना में 5 श्रमिकों की मौत हो गई और 1 घायल हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया। मृतकों में सुखविंदर, उमेश और सागर शामिल हैं, जो पंजाब के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल प्रदेश: सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

मंडी, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार को एक हादसे में पिकअप सवार 5 श्रमिकों की मौत और एक घायल हो गया। वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वाहन पंजाब के लुधियाना से मंडी के कामंद में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जा रहा था। उसी दौरान ही यह दुर्घटना घटी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल की रेलिंग से टकरा गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर, उमेश और सागर के रूप में हुई है, तीनों पंजाब के रहने वाले थे।

जबकि दो लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि वाहन चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पीड़ितों के परिजनों से संपर्क कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।