YSR Congress Leader Kakani Govardhan Reddy Arrested for Illegal Mining in Andhra Pradesh अवैध खनन मामले में पूर्व मंत्री गोवर्धन रेड्डी गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYSR Congress Leader Kakani Govardhan Reddy Arrested for Illegal Mining in Andhra Pradesh

अवैध खनन मामले में पूर्व मंत्री गोवर्धन रेड्डी गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी को अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह नेल्लोर जिले में अवैध खनन में शामिल थे और स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 May 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
अवैध खनन मामले में पूर्व मंत्री गोवर्धन रेड्डी गिरफ्तार

नेल्लोर, एजेंसी। आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी को अवैध खनन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व कृषि मंत्री रेड्डी कथित तौर पर नेल्लोर जिले के पोडालकुरु मंडल में अवैध खनन में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि रेड्डी ने खनन गतिविधि के दौरान अवैध रूप से विस्फोटकों का इस्तेमाल किया। स्थानीय आदिवासियों ने खनन का विरोध किया तो उन्होंने कथित जातिसूचक गालियां दीं। रेड्डी को पुलिस ने रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात बेंगलुरु के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया और वेंकटगिरी कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।