Noida Man Arrested for Five-Year Rape Under False Marriage Promise कंपनीकर्मी युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Man Arrested for Five-Year Rape Under False Marriage Promise

कंपनीकर्मी युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में एक युवक ने एक कंपनी की कर्मचारी युवती को शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 16 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
कंपनीकर्मी युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, संवाददाता। युवक ने कंपनी की कर्मचारी युवती के साथ शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला सतना की रहने वाली है। वह वर्ष 2019 में नौकरी की चाह लेकर मध्य प्रदेश से नोएडा पहुंची। उसे एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी मिल गई। जनवरी 2020 में उसकी मुलाकात युवक आकाश लाल से हुई। कुछ समय बाद ही कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया, लेकिन दोनों फोन के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में रहे।

लॉकडाउन हटने के बाद दोनों ने मिलना-जुलना शुरू कर दिया। दोनों सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित एक पीजी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे पांच वर्षों तक पत्नी के रूप में रखा, लेकिन शादी करने की बात आने पर बार-बार टरका देता था। इस बीच वह धार्मिक स्थलों पर घुमाने ले गया। मार्च 2025 में पीड़िता ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसने दूरियां बढ़ानी शुरू कर दी। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता से आत्महत्या करने के लिए कहा। पीड़िता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया तो लोगों ने बचा लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और पांच साल तक दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।