Noida Players Shine at National Karate Championship Gold and Bronze Medals Won अभिमन्यु ने राष्ट्रीय कराटे में स्वर्ण झटका, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Players Shine at National Karate Championship Gold and Bronze Medals Won

अभिमन्यु ने राष्ट्रीय कराटे में स्वर्ण झटका

नोएडा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता देहरादून में हुई, जिसमें 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अभिमन्यु चौधरी ने 60 किलोभार वर्ग में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 16 June 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
अभिमन्यु ने राष्ट्रीय कराटे में स्वर्ण झटका

नोएडा। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता 15 जून को देहरादून में समाप्त हुई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा। कराटे प्लेनेट के अभिमन्यु चौधरी ने यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए 60 से अधिक किलोभार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। हिमांशु भाटी ने 76 किलोभार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता। निशि ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में देश के सभी राज्यों के 2000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कराटे प्रशिक्षक अमर चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने यूपी का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों से भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।