तीन परियोजनाओं से जिले में बिजली व्यवस्था सुधरेगी
-इकोटेक-8 और इकोटेक-10 में 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण -यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 220

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर से गौतमबुद्ध नगर में तीन महत्वपूर्ण विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का कुल अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपये हैं। ये परियोजनाएं क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इससे जिले के करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने में मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं में इकोटेक-आठ और इकोटेक 10 में 132-132 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण शामिल है। इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इकोटेक 8 और इकोटेक 10 में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर करीब 215 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
यह उपकेंद्र क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मददगार साबित होंगे, जिससे औद्योगिक इकाइयों और स्थानीय निवासियों को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 220 केवी क्षमता वाले एक नए विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। यह उपकेंद्र भविष्य में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इन परियोजनाओं से गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही यह क्षेत्र निवेशकों के लिए और आकर्षक बनेगा। ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 220 केवी उपकेंद्र के निर्माण से यमुना विकास प्राधिकरण के औद्योगिक, आवासीय और एयरपोर्ट को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में अहम साबित होंगे। इस बिजली उपकेंद्र के निर्माण में 135 करोड़ रुपये आने की अनुमान है। इकोटेक-आठ और इकोटेक-10 में विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।