Samajwadi Party Holds PDAP Meeting in Greater Noida Critiques BJP Government ग्रेनो वेस्ट के सैनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsSamajwadi Party Holds PDAP Meeting in Greater Noida Critiques BJP Government

ग्रेनो वेस्ट के सैनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन

ग्रेनो वेस्ट के सैनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन ग्रेटर नोएडा,

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 16 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
ग्रेनो वेस्ट के सैनी में पीडीए जन पंचायत का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सैनी गांव में सोमवार को पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) जन पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ सपा की नीतियों से अवगत कराया गया। सपा के वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाने में नाकाम साबित हुई है। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश और प्रदेश को संप्रदाय और जाति में बांट रही है।

आज पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक समाज के साथ अन्याय हो रहा है। इस मौके पर वीर सिंह यादव, डॉ़ महेंद्र नागर, फकीरचंद नागर, सुधीर तोमर, दीपक भाटी, हैप्पी पंडित, श्याम सिंह भाटी, दीपक नागर, विकास नागर, नरेंद्र, मोनू मुखिया, जगदीप नागर आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।