There will be an agreement today to start fastag on Yamuna Expressway यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग शुरू कराने के लिए आज करार होगा, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsThere will be an agreement today to start fastag on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग शुरू कराने के लिए आज करार होगा

ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता यमुना एक्सप्रेसवे पर अब आप फास्टैग से ही टोल भर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 14 March 2021 07:10 PM
share Share
Follow Us on
यमुना एक्सप्रेसवे पर फास्टैग शुरू कराने के लिए आज करार होगा

ग्रेटर नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता

यमुना एक्सप्रेसवे पर अब आप फास्टैग से ही टोल भर पाएंगे। इस सुविधा को शुरू करने के लिए सोमवार को यमुना प्राधिकरण में अनुबंध होगा। इसके बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी फास्टैग की सुविधा नहीं है। यात्रियों को नकद भुगतान करके टोल पार करना होता है। अब यह व्यवस्था बदलने वाली है। एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर फास्टैग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर सोमवार को यमुना प्राधिकरण के दफ्तर में आईडीबीआई बैंक, प्राधिकरण और जेपी इंफ्राटेक के बीच अनुबंध होगा। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर यह सुविधा शुरू हो सकेगी। फिर यात्री फास्टैग से ही टोल पार कर सकेंगे।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुण वीर सिंह ने बताया कि सोमवार को अनुबंध होने के बाद जल्द से जल्द यह सुविधा शुरू कराई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।