महिला के साथ मारपीट और छत से नीचे गिराने का आरोप
ग्रेटर नोएडा के करोल गांव में एक महिला के साथ मारपीट और छत से गिराने का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पति विक्रम और चार...

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के करोल गांव में महिला के साथ मारपीट और छत से नीचे गिराने का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बुलंदशहर के शिकारपुर के रहने वाले सतपाल ने जेवर थाना पुलिस से शिकायत की कि उसने अपनी बहन सुनीता की शादी करीब 14 साल पहले करोल गांव के रहने वाले विक्रम के साथ की थी। महिला के दो बच्चे भी है।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करते आ रहे हैं। शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोग सुनीता के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। महिला ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और छत से नीचे गिरा दिया। इस दौरान महिला को कई जगह फैक्चर हुआ है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर महिला के आरोपी पति विक्रम और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।