घर में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, एक साल पहले हुई थी शादी
दिल्ली के निहाल विहार में शनिवार को एक 21 वर्षीय विवाहित महिला अपने घर में फंदे के सहारे पंखे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,...

दिल्ली के निहाल विहार में शनिवार को एक 21 वर्षीय विवाहित महिला अपने घर में फंदे के सहारे पंखे से लटकी मिली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 7.30 बजे घटना के बारे में जानकारी मिली। मृतक अपने पति के साथ निहार विहार के शिवराम पार्क कॉलोनी में रहती थी। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और महिला और उसका पति के बीच कुछ विवाद चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने के लिए इस्तेमाल की गई चुन्नी द्वारा छोड़े गए निशान के अलावा मृतका के शरीर पर किसी तरह की चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
पुलिस ने कहा कि मृतका के पति और माता-पिता के बयान एसडीएम की उपस्थिति में दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही दहेज उत्पीड़न से मौत का मामला बयान के आधार पर ही दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।