Vastu Tips for money and prosperity 5 upay as per Vastu for financial gain Vastu Tips: धन लाभ के लिए वास्तु के अनुसार करें ये 5 आसान उपाय
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: धन लाभ के लिए वास्तु के अनुसार करें ये 5 आसान उपाय

Vastu Tips: धन लाभ के लिए वास्तु के अनुसार करें ये 5 आसान उपाय

  • Vastu for financial gain: वास्तु के अनुसार, कुछ उपायों को करने से आर्थिक उन्नति मिलती है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

Saumya TiwariTue, 4 March 2025 11:50 AM
1/6

आर्थिक खुशहाली के लिए वास्तु उपाय

कई बार अच्छी कमाई होने के बाद भी आर्थिक तंगी बनी रहती है। खर्च की अधिकता के कारण धन को बचाना मुश्किल हो जाता है। वास्तु के अनुसार, अगर धन का आगमन हो रहा है लेकिन बचत नहीं हो रही है, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में धन लाभ व सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है और धन की समस्या खत्म होती है।

2/6

घर में रखें श्रीमद्भगवद्गीता

वास्तु के अनुसार, घर में श्रीमद्भगवद्गीता रखना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार, रोजाना गीता का पाठ करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन लाभ होता है।

3/6

घर में रखें चांदी का सिक्का

घर में चांदी का सिक्का रखना अत्यंत शुभ माना गया है। सिक्के को रोली लगाकर धन रखने के स्थान या तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर पर स्थाई वास होता है।

4/6

पांच कौड़ियां

सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए पांच कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर मां लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा के पास मंदिर में रखें।

5/6

सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। मान्यता है कि भगवान विष्णु का वास जहां होता है, वहां पर मां लक्ष्मी भी विराजमान होती हैं। वास्तु के अनुसार, तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने से मां लक्ष्मी का घर पर वास होता है और सुख-सौभाग्य का आगमन होता है।

6/6

घर में लगाएं गुलाब का फूल

गुलाब का पौधा सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। मां लक्ष्मी को गुलाब अतिप्रिय है। मान्यता है कि गुलाब का पौधा घर की छत, बालकनी या आंगन में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।