Brutal Attack on Well Operator in Thon Village Leaves Him Injured बदमाशों ने नलकूप संचालक पर किया प्राणघातक हमला , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBrutal Attack on Well Operator in Thon Village Leaves Him Injured

बदमाशों ने नलकूप संचालक पर किया प्राणघातक हमला

Kausambi News - थाना क्षेत्र के थोन गांव में सोते समय बदमाशों ने नलकूप संचालक विजय शंकर पर हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 15 June 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
बदमाशों ने नलकूप संचालक पर किया प्राणघातक हमला

थाना क्षेत्र के थोन गांव में बदमाशों ने सोते वक्त नलकूप संचालक पर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे उनके दोनों पैर टूट गए। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पइंसा थाना क्षेत्र के थोन गांव निवासी वशिष्ठ नारायण ने बताया कि उनके पिता विजय शंकर किसानी करते हैं। उन्होंने गांव के बाहर खेत में नलकूप लगवा रखा है। इससे अपने साथ दूसरों के खेतों की भी सिंचाई करते हैं। पीड़ित की मानें तो 10/11 जून की रात उसके पिता नलकूप की छत पर जाकर सो गए। इस दौरान पीछे लगे पाइप के सहारे बदमाश छत पर चढ़े और हमला बोल दिया।

हमले में नलकूप संचालक के दोनों पैर टूट गए। पीड़ित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पइंसा इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।