मुख्य वन संरक्षक ने पौधों की निराई व गुड़ाई करने के दिए निर्देश
Hathras News - फोटो 38 जिले में नर्सरी का निरीक्षण करते मुख्य वन संरक्षक एचवी गिरीश व डीएफओ डॉक्टर सीपी सिंह। मुख्य वन संरक्षक ने पौधों निराई व गुड़ाई करनेमुख्य वन स

जिले की कई नर्सरियों नर्सरियों का किया निरीक्षण, पौधों की लंबाई के लिए थैलियां बदलने की कही बात हाथरस। वन विभाग द्वारा पौधरोंपण की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य वन संरक्षक झांसी जोन एचवी गिरीश के द्वारा जिलेभर में वन विभाग की नर्सरियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य वन संरक्षक ने पौधो की निराई के साथ गुडाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जो पौधे लंबाई पकड़ रहे हैं।उनकी थैलियां बदलने के लिए कहा है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पौधों की सिंचाई पर्याप्त करने की बात कही। ताकि पौधे जीवित रह सके। शासन स्तर से पौधरोपण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है।
इस साल जिले में वन विभाग जिले के अन्य विभागों की मदद से 22 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इन दिनों नर्सरियों में कपोस्ट खाद तैयार कर पौधों की थैलियों में लगाया जा रहा है। इसके अलावा पौधों की सिंचाई समय से की जा रही है। इसी क्रम में झांसी जोन के मुख्य वन संरक्षक व नोडल एचवी गिरीश व डीएफओ डॉक्टर सीपी सिंह ने सोखना नर्सरी, हतीसा पौधशाला, आगरा अलीगढ मार्ग बाइपास पर दो हेक्टेयर भूमि पर लगे पौधों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधों की फैसिंग कराने के लिए कहा। दिनावली ग्राम सभा की साढे तीन हेक्टेयर भूमि पर आठ हजार सात सौ पचास गढ्ढो का खुदान किया गया है। गढ्ढों के भरान की प्रगति देखी। उन्होंने कहा कि पीएच मान की स्थित को देखते हुए पौधरोपण किया जाए। जाऊ पौधशलाा का निरीक्षण किया। वहां पर पौधो की लंबाई की स्थित सही पाई गई। उन्होंने पुरानी थैली को हटाकर नई थैली लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नर्सरियों में पौधों की निराई गुडाई करने के साथ पर्याप्त सिंचाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अमित मोहन गौड, आशीष तिवारी, अमित कुमार, अखिलेश कुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।