Vastu Tips for money These 5 things should never get empty as per vastu Vastu Tips: घर में कभी इन चीजों को नहीं रखना चाहिए खाली, घेर सकता है आर्थिक संकट
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर में कभी इन चीजों को नहीं रखना चाहिए खाली, घेर सकता है आर्थिक संकट

Vastu Tips: घर में कभी इन चीजों को नहीं रखना चाहिए खाली, घेर सकता है आर्थिक संकट

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर की कुछ चीजों को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। इन चीजों के खाली होने पर व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Saumya TiwariWed, 7 May 2025 06:04 PM
1/5

घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए खाली

लगातार प्रयास करने के बाद भी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं हो रही है, तो अपने घर की चीजों पर ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके खाली होने पर जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। इन छोटी-छोटी चीजों को अनदेखा करने से भाग्य में बाधा व आर्थिक संकट तक का सामना करना पड़ सकता है। ये चीजें वास्तु दोष का कारण बनती हैं और जीवन संकटों से घिरने लगता है। सुख-समृद्धि को पाने के लिए जानें वास्तु के अनुसार, घर में किन चीजों को कभी खाली नहीं रखना चाहिए।

2/5

पूजास्थल पर जल का पात्र

वास्तु के अनुसार, पूजास्थल पर जलपात्र को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। पूजा के बाद जलपात्र में गंगाजल व तुलसी का पत्ता डालना चाहिए। मान्यता है कि देवी-देवताओं को भी प्यास लगती है। पूजा घर में जल का पात्र भरा होने से भगवान प्यासे नहीं रहते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

3/5

बाथरूम में बाल्टी

वास्तु के अनुसार, बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। बाथरूम में रखी खाली बाल्टी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाथरूम में नीले रंग की बाल्टी का प्रयोग अत्यंत शुभ माना गया है।

4/5

तिजोरी या पर्स

वास्तु के अनुसार, तिजोरी को कभी खाली नहीं रखना चाहिए। इसमें थोड़ा बहुत धन या गहने आदि जरूर रखने चाहिए। मान्यता है कि खाली पर्स या तिजोरी आर्थिक संकट की ओर ले जाती है। इसलिए इसे एकदम खाली कभी नहीं रखना चाहिए।

5/5

घर में अन्न का भंडार

वास्तु के अनुसार, घर में अन्न का भंडार नहीं खाली नहीं रखना चाहिए। अगर खाली होता है, तो उसे तुरंत भर देना चाहिए। मान्यता है कि घर में अन्न का भरा भंडार सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और मां अन्नपूर्णा की कृपा से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है।