MLA Ram Singh Kaida Visits Villages Affected by Hailstorm in Bhimtal ओलावृष्टि से नुकसान का विधायक ने लिया जायजा , Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsMLA Ram Singh Kaida Visits Villages Affected by Hailstorm in Bhimtal

ओलावृष्टि से नुकसान का विधायक ने लिया जायजा

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के गांवों का दौरा किया। उन्होंने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। कैड़ा ने बताया कि कृषि क्षेत्र में यह नुकसान किसानों के लिए काफी गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीWed, 7 May 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
ओलावृष्टि से नुकसान का विधायक ने लिया जायजा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक के सुपी धारी ब्लॉक के कौल, कसियालेख आदि गांवों का दौरा किया। यहां बीते दिन हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक कैड़ा ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। भीमताल विधानसभा एक कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। किसान खेती बाड़ी पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। कृषि और उद्यान विभाग को ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा वितरित करने को कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।