vastu tips for success and money Vastu upay for Daily Life Bad Habits Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तरक्की में बाधा डालती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: वास्तु के अनुसार तरक्की में बाधा डालती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार तरक्की में बाधा डालती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें

Vastu tips: वास्तु के अनुसार, व्यक्ति की कुछ आदतें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। इन आदतों के कारण व्यक्ति को तरक्की में बाधा और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

Saumya TiwariWed, 11 June 2025 11:22 AM
1/6

वास्तु के अनुसार, व्यक्ति की ये आदतें जीवन में डालती हैं बुरा प्रभाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की दिन-प्रतिदिन की आदतें या तो समृद्धि लाती हैं या नकारात्मक ऊर्जा लाती हैं जो धन के प्रवाह को प्रभावित करती हैं। जानें वास्तु के अनुसार, व्यक्ति की कौन-सी आदतें तरक्की में बाधा डालती हैं और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

2/6

बिना सोचे-समझे खर्च करना

कई बार आवेगपूर्ण खरीदारी व्यक्ति के मानसिक तनाव का कारण बनती है। वास्तु अनुसार, धन को हमेशा सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। अधिक खर्च करना आर्थिक संतुलन को अस्थिर कर देता है। मान्यता है कि बेकार की चीजों पर धन खर्च करने की आदत वाले लोगों के यहां मां लक्ष्मी का ठहराव नहीं होता है।

3/6

रात में बाल व नाखून का काटना

वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम ढलने के बाद बाल या नाखून काटना अशुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे समृद्धि और धन की देवी मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इसी तरह गुरुवार या एकादशी के दिन बाल या नाखून काटना भी अशुभ माना गया है।

4/6

घर व किचन को साफ न रखना

वास्तु के अनुसार, घर व किचन को हमेशा साफ व स्वच्छ रखना चाहिए। मान्यता है कि जिन घरों में किचन व हर साफ नहीं होते हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इससे तरक्की में बाधाओं का सामना भी करना पड़ता है।

5/6

रात के गंदे बर्तन सिंक में रखना

वास्तु अनुसार,गंदे बर्तन रात भर सिंक में रखने से जीवन में दुर्भाग्य आता है और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी तरह घर में टपकते हुए नल को भी अशुभ संकेत माना गया है।

6/6

घर में टूटा शीशा व खराब सामान का रखना

कई लोगों की आदत होती है कि घर में टूटा शीशा व खराब सामान रखते रहते हैं। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ शीशा, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें आपके घर की अच्छी ऊर्जा को रोकती हैं। टूटी-फूटी या बेकार चीजों को रखने से घर में नकारात्मकता फैलती है।