हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। वास्तु के अनुसार, तुलसी को घर में लगाने के लिए नियम का पालन जरूरी होता है। जानें तुलसी का पौधा किस दिन लाना चाहिए और किस दिशा में लगाना शुभ होता है।
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में एकादशी और रविवार के दिन जल नहीं देना चाहिए। इन दोनों दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा गुरुवार व शुक्रवार को लगाना शुभ होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है।
तुलसी के पौधे के सामने नियमित रूप से घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
वास्तु के अनुसार, तुलसी को उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में भी लगा सकते है। मान्यता है कि इस दिशा में तुलसी को लगाने से आर्थिक वृद्धि होती है।