deva star shahid kapoor flop films details शाहिद कपूर के करियर की ये हैं सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, इस फिल्म ने किया सबसे ज्यादा नुकसान
Hindi Newsफोटोमनोरंजनशाहिद कपूर के करियर की ये हैं सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, इस फिल्म ने किया सबसे ज्यादा नुकसान

शाहिद कपूर के करियर की ये हैं सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, इस फिल्म ने किया सबसे ज्यादा नुकसान

  • शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रहीं। यहां उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में जिन्होंने ऑडियंस को निराश किया।

Usha ShrivasWed, 29 Jan 2025 06:02 PM
1/8

शाहिद कपूर फ्लॉप फिल्में

शाहिद कपूर अपनी फिल्म देवा की रिलीज़ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। एक्टर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी इन फ्लॉप हुई फिल्मों को ऑडियंस भूली नहीं। इन फिल्मों ने कमाई नहीं की लेकिन ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया।

2/8

मौसम (2011)

शाहिद कपूर और सोनम कपूर स्टारर इस फिल्म का डायरेक्टेड पंकज कपूर ने किया था। फिल्म एक प्रेम कहानी थी, जो अलग-अलग समय काल में घटित होती है। हालांकि, इसकी स्लो स्पीड और लंबा रनटाइम ऑडियंसों को रास नहीं आया। फिल्म को भारी भरकम 50 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन यह सिर्फ 33 करोड़ ही कमा सकी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

3/8

चांस पे डांस (2010)

शाहिद कपूर और जेनेलिया डिसूजा की यह फिल्म एक स्ट्रगलर डांसर की कहानी थी, जिसे अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कमजोर स्क्रिप्ट और कमजोर डायरेक्शन के कारण यह फिल्म ऑडियंसों को प्रभावित नहीं कर पाई। 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने मात्र 11 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप हो गई।

4/8

दिल बोले हड़िप्पा (2009)

रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर की इस फिल्म को क्रिकेट और महिला सशक्तिकरण के इर्द-गिर्द बुना गया था। फिल्म ऑडियंसों से जुड़ने में नाकाम रही और 30 करोड़ के बजट के मुकाबले महज 20 करोड़ ही कमा पाई, जिससे यह एक बड़ी असफलता साबित हुई।

5/8

शानदार (2015)

विकास बहल के डायरेक्शन इस फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी थी। इसे भारत की पहली "डेस्टिनेशन वेडिंग" फिल्म कहा गया, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और बेमतलब की कॉमेडी के कारण फिल्म को ऑडियंसों ने नकार दिया। 75 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म महज 43 करोड़ की कमाई कर पाई और शाहिद के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई।

6/8

वाह लाइफ हो तो ऐसी (2005)

यह एक फैंटेसी-ड्रामा फिल्म थी, जिसमें शाहिद कपूर और अमृता राव मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का कॉन्सेप्ट अलग था, लेकिन कमजोर कहानी और खराब डायरेक्शन के कारण यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 8 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप हो गई।

7/8

36 चाइना टाउन (2006)

अब्बास-मस्तान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर, अक्षय खन्ना और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में थे। कमजोर स्क्रिप्ट यह फिल्म ऑडियंस को ज्यादा पसंद नहीं आई। 20 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 23 करोड़ की कमाई करने में सफल रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे औसत परफॉरमेंस वाली फिल्म माना गया।

8/8

फटा पोस्टर निकला हीरो (2013)

राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और इलियाना डिक्रूज मुख्य भूमिका में थे। बेमतलब की कॉमेडी के कारण यह फिल्म ऑडियंस को लुभाने में नाकाम रही। 40 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ 39 करोड़ ही कमा पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।