Police Arrest Brothers for Assault in Arka Fatehpur Village भाइयों को पीटकर अधमरा करने के आरोपी बंदी , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice Arrest Brothers for Assault in Arka Fatehpur Village

भाइयों को पीटकर अधमरा करने के आरोपी बंदी

Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव में शुक्रवार को भाइयों ने घूरने के विवाद में पीड़ितों पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया। इस हमले में शिवकुमार और शिवलोचन को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 15 June 2025 05:40 PM
share Share
Follow Us on
भाइयों को पीटकर अधमरा करने के आरोपी बंदी

करारी थाना क्षेत्र के अर्का फतेहपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घूरने की बात को लेकर भाइयों की पिटाई करने के नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अर्का फतेहपुर निवासी सुक्खन लाल पुत्र रतन ने बताया कि पट्टीदार सुंदर और उसका मकान आमने-सामने है। पीड़ित की मानें तो शुक्रवार की सुबह पट्टीदार के बेटे सुनील, अनिल उसके बेटों शिवकुमार व शिवलोचन को रंजिश वश घूर रहे थे। कारण पूछने पर वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी से पिटाई शुरू कर दी। कुल्हाड़ी से भी हमला किया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। घायल शिवकुमार को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती शिवलोचन की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि आरोपी भाइयों के खिलाफ घटना वाले दिन ही मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार की सुबह गांव के समीप से दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।