सुबह 7 बजे से धूप सहन करना हो रहा मुश्किल, पारा 41 पर
गिरिडीह में बढ़ती गर्मी ने लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग चिलचिलाती धूप से परेशान होकर घरों में कैद रहे और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया।...

गिरिडीह। जिले में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार को पूरे दिन लोग चिलचिलाती धूप और उमस गर्मी से हांफते रहे। सुबह 07 बजे से धूप लोग सहन नहीं कर पा रहे थे। चिलचिलाती धूप के चलते दिनभर लोग घरों में कैद रहे। बहुत जरुरी होने पर छतरी और मुंह को ढंककर लोग बाहर निकले, वहीं घरों के अंदर एसी से लेकर कूलर, पंखा गर्मी के आगे फेल रहा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग गर्मी से निजात के लिए शीतलपेय का सहारा लेते दिखे। रविवार को गर्मी का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल भीषण गर्मी से हर वर्ग बेहाल रहा। दोपहर में धूप लोगों को झुलसाती रही। लोग खुद को कपड़ों से ढक कर गर्मी से बचाव करने का प्रयास करते दिखे। इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल रहा। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते रहे। इसे लेकर हर चौक-चौराहों और सड़कों पर ठंडे पेय पदार्थों की कई दुकानें खुल गई है। इधर गर्मी का सितम लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा हो रहा है, तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।