MHT-CET PCM result 2025: महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम ग्रुप रिजल्ट 2025 cetcell.mahacet.org पर जारी, Direct Link
MHT CET Result 2025: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से MHT CET PCM रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

MHT CET Result 2025 Declared: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से MHT CET PCM रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र की ओर से पीसीबी ग्रुप की परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक किया गया था। पीसीएम ग्रुप की परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2025 से लेकर 5 मई 2025 तक किया गया था।
पीसीबी ग्रुप के लिए 301072 उम्मीदवार रजिस्टर्ड थे। इनमें से 28,2737 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इसी तरह, पीसीएम ग्रुप के लिए 464263 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 422863 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। प्रोविजनल आंसर की 18 मई को पीसीबी ग्रुप के लिए और 21 मई को पीसीएम समूह के लिए जारी की गई थी।
उम्मीदवारों द्वारा दायर कुल 40 आपत्तियों के परिणामस्वरूप उम्मीदवारों को पूर्ण अंक दिए गए। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार पीसीबी ग्रुप का रिजल्ट कल 17 जून 2025 को जारी किया जाएगा।
MHT-CET 2025 Results: महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम ग्रुप रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर MHT-CET 2025 Results PCM Group रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
3.अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। अब लॉग इन करने के लिए आपको अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
4. अब आप के सामने आपका MHT-CET 2025 Results रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए।
6. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।