Hina Khan Married To Rocky Jaiswal Before Her These Actors Also Had Interfaith Marriage दीपिका से देवोलीना तक, हिना खान से पहले इन टीवी स्टार्स ने भी अपने प्यार के लिए तोड़ दी धर्म की दीवार
Hindi Newsफोटोमनोरंजनदीपिका से देवोलीना तक, हिना खान से पहले इन टीवी स्टार्स ने भी अपने प्यार के लिए तोड़ दी धर्म की दीवार

दीपिका से देवोलीना तक, हिना खान से पहले इन टीवी स्टार्स ने भी अपने प्यार के लिए तोड़ दी धर्म की दीवार

प्यार में जब कोई होता है तो वह धर्म-जात नहीं देखता। ऐसे ही कुछ टीवी स्टार्स के बारे में हम आपको बताने वाले हैं जिन्होंने धर्म को कभी अपने प्यार के बीच में नहीं आने दिया।

Sushmeeta SemwalThu, 5 June 2025 02:19 PM
1/9

टीवी एक्टर्स

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में रॉकी जैसवाल से शादी की। दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। लेकिन हिना से पहले कई टीवी स्टार्स दूसरे धर्म के अपने पार्टनर्स के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं।

2/9

हिना खान

हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी कर ली है। दोनों की इंटीमेट शादी थी। हिना और रॉकी अलग धर्म से हैं, लेकिन उन्होंने इसको कभी अपने प्यार के बीच में नहीं आने दिया।

3/9

देवोलीना भट्टाचार्जी 

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शाहनवाज शेख से शादी की। दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों एक-दूसरे के धर्म और कल्चर को पूरा सपोर्ट करते हैं।

4/9

दीपिका और शोएब

दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से निकाह किया था। निकाह के बाद दीपिका ने अपना धर्म भी बदल दिया है।

5/9

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी अलग-अलग धर्म से हैं और आज भी शादी के बाद दोनों एक-दूसरे के धर्म और त्योहार को साथ में सेलिब्रेट करते हैं।

6/9

विवियन डीसेना

विवियन डीसेना ने नूरन अली से शादी की। विवियन ने वैसे शादी से पहले ही इस्लाम में खुद को कन्वर्ट कर लिया था।

7/9

आमना शरीफ

कहीं तो होगा शो की एक्ट्रेस आमना शरीफ ने अमित कपूर से शादी की।

8/9

मोहित और सान्या

मोहित सहगल और सान्या ईरानी ने कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। दोनों की शादी को कई साल हो गए हैं और आज तक दोनों खुशी-खुशी एक-दूसरे धर्म की रिस्पेक्ट करते हैं।

9/9

छवि मित्तल

छवि मित्तल जो कई टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुकी हैं, उन्होंने मोहित हुस्सैन से शादी की।