साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। अपने करियर में महेश ने कई शानदार फिल्में दी हैं। आज हम आपको महेश बाबू की टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDb पर हाई रेटिंग मिली है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की साल 2005 की एक्शन-थ्रिलर फिल्म अथाडु में महेश बाबू और त्रिशा ने लीड निभाया था। इसे IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है।
साल 2003 की एक्शन फिल्म ओक्काडु में भूमिका चावला भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे IMDb द्वारा 8 रेटिंग मिली है।
महेश बाबू की टॉप रेटेड फिल्मों में से पोकिरी का नाम भी शामिल है। साल 2006 की एक्शन थ्रिलर फिल्म में इलियाना डिक्रूज लीड रोल में थीं। इसे MDb ने 8 रेटिंग मिली है।
नेनोक्कडाइन को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है। इसमें महेश बाबू की इस फिल्म से कृति सेनन ने एक्टिंग डेब्यू किया था।
महेश की डुकुडु साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ सामंथा रूथ प्रभु भी हैं। इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग दी गई है।
साल 2013 में आई सीथम्मा वाकिटलो सिरिमल्ले चेट्टू में महेश के साथ सामांथा रूथ प्रभु थीं। इसे IMDb पर 7.5 रेटिंग दी गई है।
साल 2015 में आई श्रीमंतुडु को IMDb पर 7.5 रेटिंग दी गई है। इसमें महेश के साथ श्रुति हासन लीड रोल में थीं।
2018 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म भारत अने नेनु में महेश बाबू के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में थीं। इस मूवी को IMDb पर 7.4 रेटिंग दी गई है
इस फिल्म में महेश बाबू के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। सरिलरु नीकेवरु को IMDb पर 5.8 रेटिंग दी गई है।
महर्षि एक एक्शन रोमांटिक फिल्म है। इसमें महेश के साथ पूजा हेगड़े अहम किरदार में हैं। इस मूवी को IMDb पर 7.1 रेटिंग दी गई है।