IMDb Top 10 Ramayan Laxman Aka Sunil Lahri Movies This Films On No 1 He Work With Smita Patil 'रामायण' के अलावा इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सुनील लहरी, इस मूवी में किया था स्मिता पाटिल संग रोमांस
Hindi Newsफोटोमनोरंजन'रामायण' के अलावा इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सुनील लहरी, इस मूवी में किया था स्मिता पाटिल संग रोमांस

'रामायण' के अलावा इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सुनील लहरी, इस मूवी में किया था स्मिता पाटिल संग रोमांस

सुनील ने 'रामायण' के अलावा कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको सुनील लहरी की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaSat, 17 May 2025 04:27 PM
1/7

लक्ष्मण- सुनील लहरी

रामानंद सागर के चर्चित धार्मिक सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण के रोल से सुनील लहरी ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। सुनील ने इसके अलावा कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको सुनील लहरी की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

2/7

द नक्सेलाइटस

सुनील लहरी ने 1980 में द नक्सेलाइटस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें वो स्मिता पाटिल के साथ रोमांस करते नजर आए थे। मूवी में मिथुन चक्रवर्ती भी थे। इस मूवी को IMDb पर 6.9 रेटिंग मिली है।

3/7

फिर आई बरसात

सुनील लहरी की ये फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अनुराधा पटेल ने काम किया था। मूवी में उनके बीच कई रोमांटिक सीन भी थे। इस मूवी को IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है।

4/7

बहारों की मंजिल

फिल्म बहारों की मंजिल में सुनील के साथ एक्ट्रेस मोना अंबेगांवकर लीड रोल में थीं। इस मूवी को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली है।

5/7

जन्म कुंडली

फिल्म जन्म कुंडली में सुनील लहरी ने विनोद खन्ना के बेटे का रोल प्ले किया था। उनके अलावा मूवी में जितेंद्र, अनु अग्रवाल, रीना रॉय जैसे सितारे थे। इस मूवी को IMDb पर 4.1 रेटिंग मिली है।

6/7

आ जा मेरी जान

इस मूवी में सुनील के अलावा किशन कुमार, शम्मी कपूर और प्राण जैसे दिग्गज कलाकार थे। इसको IMDb पर 5.3 रेटिंग मिली है।

7/7

ए डाटर्स टेल पंख

ए डाटर्स टेल पंख एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन और निर्माण राजिंदर वर्मा ने किया है। इस मूवी को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है।