कर्मचारियों की हड़ताल अवधि में पंचायत सेवक निपटाएंगे कार्य
डीएम ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से लोगों के कार्यहित में जारी किया है यह निर्देश राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल से वापस लौटने तक पंचायत सचिव करेंगे काम

डीएम ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से लोगों के कार्यहित में जारी किया है यह निर्देश राजस्व कर्मचारियों को हड़ताल से वापस लौटने तक पंचायत सचिव करेंगे काम भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल अवधि में आवश्यक प्रमाण पत्रों के निष्पादन का कार्य पंचायत सचिव करेंगे। इस आशय से संबंधित पत्र डीएम सावन कुमार ने जारी किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी पत्र में यह लिखा गया है कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोपगुट) के आह्वाहन पर कैमूर के राजस्व कर्मचारी सात मई से हड़ताल पर हैं। सभी राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के कारण लोक सेवाओं का अधिकार के तहत विभिन्न प्रमाण-पत्रों के निष्पादन हेतु राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन के अभाव में लंबित है।
जिला प्रशासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से लोगों के कार्यहित में राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से वापस लौटने तक संबंधित पंचायत के हल्का का पंचायत सचिवों या अन्य राजस्व कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र के निष्पादन को प्राप्त आवेदनों पर जांच प्रतिवेदन के लिए प्राधिकृत किया गया है। डीएम ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि प्रमाण-पत्रों के निष्पादन के लिए जांच प्रतिवेदन अंचलाधिकारी व राजस्व अधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें। पत्र में डीएम के उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने का उल्लेख भी किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।