बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। करिश्मा ने अपने जमाने में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। करिश्मा ने गोविंदा से लेकर शाहरुख खान,आमिर खान और सलमान खान तक के स्टार्स के साथ काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं उन्होंने अपने फिल्मी सफर में कई फिल्मों को रिजेक्ट किया है। आइए जानते हैं कौन सी थी वो फिल्में...
शाहरुख खान स्टारर दिल तो पागल है है को करिश्मा ने पहले रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ये एक डांस फिल्म है और उन्हें माधुरी दीक्षित के साथ डांस करना था, जो कि मुश्किल था। हालांकि, बाद में वो मान गईं।
शाहरुख खान और करीना कपूर स्टार फिल्म 'अशोका' को भी खूब पसंद किया गया। इस मूवी में करीना कपूर से पहले उनकी बहन करिश्मा कपूर को ये फिल्म ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
आमिर खान और अजय देवगन की फिल्म इश्क एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा थी। इस मूवी में उनके साथ काजोल और जूही चावला उनके अपोजिट नजर आईं थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें मधु सक्सेना के किरदार के लिए जूही से पहले करिश्मा कपूर से संपर्क किया गया था। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।
ऑल टाइम फेवरेट शाहरुख खान की मूवी 'कुछ कुछ होता है' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बता दें कि रानी मुखर्जी से पहले ये मूवी करिश्मा कपूर को ही ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ मना कर दिया।
श्रीदेवी, अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर की सुपरहिट फिल्म 'जुदाई' काफी पसंद गई। इस मूवी में उर्मिला के रोल के लिए पहले करिश्मा कपूर को अप्रोच किया गया था।
साल 1995 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देने वाली फिल्म 'बरसात' में बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना लीड रोल में थे। इस मूवी के गाने भी काफी हिट हुए थे। क्या आपको पता है ट्विंकल से पहले ये फिल्म करिश्मा कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन किसी वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।
अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी मूवी हेरा-फेरी हर किसी की फेवरेट मूवी है। इस मूवी में तब्बू की जगह पहले करिश्मा को कास्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म का बस एक ही सीन शूट किया और बाद में करने से मना कर दिया।