Triggered Insaan Aka Nischay Malhan Marries Ruchika Rathore First Wedding Photos Out यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने की रुचिका राठौर संग शादी, दूल्हा-दुल्हन की फोटोज आई सामने
Hindi Newsफोटोमनोरंजनयूट्यूबर निश्चय मल्हान ने की रुचिका राठौर संग शादी, दूल्हा-दुल्हन की फोटोज आई सामने

यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने की रुचिका राठौर संग शादी, दूल्हा-दुल्हन की फोटोज आई सामने

यूट्यूबर ट्रिगर्ड इंसान यानी निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका से शादी कर ली है। निश्चय ने शादी की फोटोज शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सभी दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Sushmeeta SemwalWed, 11 June 2025 09:07 AM
1/10

निश्चय मल्हान और रुचिका

पॉपुलर यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने शादी कर ली है। ट्रिगर्ड इंसान से पॉपुलर निश्चय की शादी की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उन्होंने फाइनली फोटोज शेयर कर दी हैं।

2/10

9 जून को शादी

निश्चय काफी समय से कंटेंट क्रिएटर रुचिका राठौर को डेट कर रहे थे और अपने लास्ट वीडियो में निश्चय ने सबको शादी की डेट बताई थी कि वह और रुचिका 9 जून को शादी कर रहे हैं।

3/10

हिमाचल में की शादी

शादी दोनों ने हिमाचल प्रदेश के आईटीवी होटल में की जो चैल में है। शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे।

4/10

शादी की खुशी

फोटोज में आप देखेंगे कि निश्चय और रुचिका के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है।

5/10

दोनों के खूबसूरत आउटफिट

रुचिका ने रेड कलर का लहंगा पहना है तो वहीं निश्चय ने ऑफव्हाइट कलर की शेरवानी पहनी है।

6/10

फैंस दे रहे बधाई

फोटोज शेयर कर निश्चय ने लिखा फॉरेवर। फैंस और कई यूट्यूबर्स निश्चय को बधाई दे रहे हैं।

7/10

कॉलेज से साथ दोनों

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2018 में हुई थी जब दोनों कॉलेज में थे।

8/10

पिछले साल की सगाई

लंबी डेटिंग के बाद साल 2024 दिसंबर में दोनों की सगाई हुई। इसकी फोटोज बाद में शेयर की थीं।

9/10

फैंस को दोनों की जोड़ी पसंद

रुचिका और निश्चय की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं और काफी समय से कमेंट कर रहे थे कि दोनों शादी कब कर रहे हैं।

10/10

सोशल मीडिया पर करते फोटोज शेयर

दोनों सोशल मीडिया पर जब भी फोटोज या वीडियोज शेयर करते थे वो वायरल जरूर होती है।