Swami Prasad Maurya formed a new front declared the chief ministerial candidate for 2027 assembly elections स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया नया मोर्चा, 2027 विस चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsSwami Prasad Maurya formed a new front declared the chief ministerial candidate for 2027 assembly elections

स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया नया मोर्चा, 2027 विस चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित

पिछले चुनाव से पहले तक योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने नौ दलों को मिलाकर नया मोर्चा बनाया है। नए मोर्चा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को अगले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित कर दिया है।

Yogesh Yadav लखनऊ। विशेष संवाददाताThu, 12 June 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया नया मोर्चा, 2027 विस चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब नौ छोटे दलों को साथ लेकर एक नया राजनीतिक मोर्चा बनाया है। इसे ‘लोक मोर्चा’ नाम दिया गया है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर इन छोटे-छोटे दलों को एकत्र कर स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़ों व दलितों व अल्पसंख्यकों को साधने की रणनीति बनाएंगे। गुरुवार को राजधानी में इन दलों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में नया राजनीतिक मोर्चा बनाने का ऐलान किया। मोर्चा ने ऐलान किया कि ‘जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी’ सिद्धांत को लेकर वह आगे विधानसभा चुनाव लड़ेगा। खास बात यह कि मोर्च में शामिल दलों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया। स्वामी प्रसाद ने कहा कि उन्हें पद का कोई लालच नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि सभी पार्टियों की तरफ़ से उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान की कसम खाकर सत्ता में पहुंचने वाले संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बीजेपी सरकार आरक्षण को भी ख़त्म कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक समाज में भय और दहशत पैदा कर भाईचारा खत्म कर रही है।

ये भी पढ़ें:इनकम टैक्स में हमला: संयुक्त आयुक्त गालियां देते घुसे, IRS को मारा मुक्का

स्वामी प्रसाद इस मोर्चे के जरिए भाजपा को नुकसान पहुंचाएंगे या सपा के वोट में सेंधमारी करेंगे या अपने लिए कोई स्थान बना पाएंगे यह अहम सवाल है। यह संभावना है कि मोर्चा चुनावी महज वोट काटने वाला बन कर न रह जाए।

ये दल मोर्चे में शामिल हुए

स्वामी प्रसाद ने अपने सियासी दल ‘अपनी जनता पार्टी’ को नवगठित मोर्च में शामिल किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय समानता दल के अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री, सम्यक पार्टी के अध्यक्ष राज मणि सुव्वैया राय व संस्थापक पूर्व आईएएस तपेंद्र प्रसाद, जनसेवा दल सेवा के अध्यक्ष विनेश ठाकुर, पोलिटिकल जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ व संस्थापक व पूर्व आईपीएस बीपी अशोक, लोक हित समाज पार्टी अध्यक्ष सत्य नारायण मौर्य, स्वतंत्र जनता राज पार्टी अध्यक्ष घनश्याम कोरी, सबका दल यू के अध्यक्ष प्रमोद लोधी, व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी भी इस मोर्चे में शामिल हो गए।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |