Home Guard Commits Suicide with Gun in Awagarh Police Station पौंढरी चौकी में डयूटी के दौरान होमगार्ड नेगोली मारकर की आत्महत्या , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsHome Guard Commits Suicide with Gun in Awagarh Police Station

पौंढरी चौकी में डयूटी के दौरान होमगार्ड नेगोली मारकर की आत्महत्या

Etah News - थाना अवागढ़ के पौंढ़री चौकी पर तैनात होमगार्ड सर्वेन्द्र ने आत्महत्या कर ली। चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में उन्होंने तमंचे से खुद को गोली मारी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाFri, 13 June 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
पौंढरी चौकी में डयूटी के दौरान होमगार्ड नेगोली मारकर की आत्महत्या

थाना अवागढ़ क्षेत्र की पुलिस चौकी पौंढ़री पर तैनात होमगार्ड ने तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय चौकी पर होमगार्ड अकेला था। चौकी इंचार्ज मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। शव के पास तमंचा पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। थाना अवागढ़ के गांव गदेसरा निवासी सर्वेन्द्र (41) पुत्र मूलचन्द्र होमगार्ड थे और वर्तमान में थना अवागढ़ की पुलिस चौकी पौंढ़री में ड्यूटी चल रही थी। शुक्रवार सुबह चार बजे ड्यूटी पर पहुंच गए थे। सुबह करीब पांच बजे चौकी इंचार्ज महेन्द्रपाल सिंह टहलने के लिए चले गए थे।

होमगार्ड सर्वेन्द्र चौकी के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। कुछ समय बाद जब चौकी इंचार्ज लौटकर आए तो होमगार्ड सर्वेंद्र दिखाई नहीं दिए। बाइक बाहर खड़ी हुई थी। होमगार्ड को देखने के लिए छत पर पहुंचे तो सर्वेन्द्र का शव छत पर पड़ा मिला। इनकी कनपटी में गोली लगी हुई थी। पास में तमंचा पड़ा था। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित, सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मौके कपर पहुंच गए। इस घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मृतक के बेटे अजय ने बताया कि सुबह सूचना पर वह चौकी पर पहुंचे तो पिता का शव मिला था पास में ही तमंचा रखा हुआ था। बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। अवागढ़ पुलिस पूरे मामले को आत्महत्या मान रही है। एसएचओ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि होमगार्ड ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। जांच में कई पहलु सामने आए है। मामले की जांच चल रही है। पहले भी होमगार्ड को एक बार लग चुकी गोली एटा। पुलिस जांच में सामने आया है कि पहले भी होमगार्ड के गोली लग चुकी है। कुछ साल पहले हाथ में गोली लगी थी। इसमें कुछ आरोप भी लगे थे। अवागढ पुलिस का कहना है कि जांच में कई और पहलू भी सामने आए हैं। इसे देखते हुए जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। अवागढ़ पुलिस की जांच में कई पहलु सामने आने है। कई पहलुओं को लेकर मामले की जांच की जा रही है। कर्ज की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर एटा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।