बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना ने भारतीय सिनेमा जगत को कई कमाल की फिल्में दी हैं। साल 2017 में इस दुनिया को अलविदा कह गए विनोद खन्ना की कुछ फिल्में ऐसी हैं जो आपको जरूर देखनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं उनकी सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्मों की लिस्ट।
साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'लेकिन' इकलौती फिल्म है जिसका प्रोडक्शन लता मंगेशकर ने किया था। साथ ही यह विनोद खन्ना की सबसे हाई IMDb रेटिंग (7.9) वाली फिल्म भी है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल और डिंपल कपाड़िया हाथों में हाथ लिए पहुंचे थे।
अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली थी। यह वो आखिरी फिल्म थी जिसमें विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया।
अमर अकबर एंथनी की IMDb रेटिंग 7.4 रही थी। यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि वेस्ट इंडीज में भी सुपरहिट रही थी। साल 1975 में रिलीज होने जा रही यह फिल्म इमरजेंसी के चलते टल गई थी और फिर 1977 में रिलीज हुई।
विनोद खन्ना की साल 1980 में आई फिल्म कुरबानी को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली थी। कहानी दो दोस्तों की थी जो एक दूसरे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन फिर गलतफहमियां सब खराब कर देती हैं।
विनोद खन्ना ने इस फिल्म ने निगेटिव रोल प्ले किया था। वह इसमें डाकू के किरदार में नजर आए थे जिसे काफी पसंद किया गया। फिल्म को IMDb पर 7.1 रेटिंग मिली थी।
विनोद खन्ना की साल 1973 में आई यह फिल्म आपको यूट्यूब पर भी मिल जाएगी। कहानी एक डॉक्टर की है जिसे एक हत्यारे का ऑपरेशन करना है। यहीं से शुरू होती है एक सनसनीखेज कहानी और शॉकिंग ड्रामा।
IMDb पर 7 रेटिंग वाली इस फिल्म को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। कहानी एक पुलिस ऑफिसर की है जो एक जूता कंपनी के मालिक को उसके गुमशुदा बेटे की तलाश में मदद करता है।
साल 1971 में रिलीज हुई विनोद खन्ना की फिल्म 'मेरे अपने' को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली थी। इस फिल्म की शूटिंग महज 40 दिन में पूरी कर ली गई थी। लेकिन इसकी रिलीज के कुछ ही दिन बाद मीना कुमारी की मौत हो गई थी।
विनोद खन्ना की इस फिल्म को IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली हुई है। यह वो पहली फिल्म थी जिसमें मनमोहन देसाई और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया था।
विनोद खन्ना की ऋषि कपूर के साथ फिल्मों की बात करें तो चांदनी भी इस लिस्ट में है। फिल्म को IMDb पर 6.7 रेटिंग मिली हुई है।