हिमाचल में बदलेगा मौसम; तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट, 1 मई तक का वेदर अपडेट
हिमाचल में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 1 मई तक का वेदर अपडेट…
Himachal Pradesh Mausam: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊना और पांवटा साहिब में सीजन का सबसे उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में कहीं भी बारिश या हिमपात नहीं हुआ। केलांग हिमाचल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश के उना, कुल्लू और मंडी जिलों के विभिन्न हिस्सों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 1 मई से मौसम में बदलाव नजर आएगा। मौसम विभाग ने पहली से लेकर तीन मई तक सूबे के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने पहली मई को हिमाचल प्रदेश के उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल और स्पीति जिलों के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
खबर अपडेट हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।