जमशेदपुर में 28 साल से रह रहीं पाकिस्तानी की दो बहू
जमशेदपुर में दो पाकिस्तानी महिलाएं रह रही हैं, एक धतकीडीह में और दूसरी आजाद बस्ती में। भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को लौटने की सलाह दी है। जांच में पता चला कि ये महिलाएं वीजा पर लंबे समय से रह रही...

जमशेदपुर में पाकिस्तानी की दो बहू रह रही हैं। इनमें से एक महिला धतकीडीह तो दूसरी आजाद बस्ती में रहती है। एक 1997 से तो दूसरी 2000 से यहां है। दोनों के बारे में जमशेदपुर पुलिस के पास सूचना आई है, जिसके आधार पर इनके मामलों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी जाएगी। भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को वापस अपने देश जाने की हिदायत दी है। इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन की जांच में पता चला कि दो पाकिस्तानी महिलाएं वीजा लेकर जमशेदपुर में रह रही हैं। विदेश शाखा की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि वे लोग वीजा के साथ लंबे समय से मानगो और धतकीडीह में रह रहे हैं। उनके बारे में पुलिस ने मुख्यालय से गाइडलाइन मांगी है कि क्या करना है। भारत सरकार के पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित करने के निर्णय के बीच विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पहले से जारी लांग टर्म वीजा (एलटीवी) पर लागू नहीं होगा। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों को पहले से जारी एलटीवी वीजा मान्य और प्रभावी बने रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।