गर्मी में कम्फर्टेबल लुक के साथ स्टाइलिश दिखने के लिए प्लाजो और कुर्ती को पहना जा सकता है। ये दिखने में काफी अच्छे लगते हैं और अगर सही डिजाइन के साथ बनवाया जाए तो स्टाइलिश भी दिखते हैं। यहां देखिए प्लाजो और कुर्ती के सबसे अच्छे डिजाइन-
गर्मी के मौसम में खुले-खुले प्लाजो डिजाइन दिखने में तो अच्छे लगते ही हैं साथ ही ये कम्फर्टेबल भी होते हैं। लॉन्ग फिट कुर्ती के साथ आप इस प्लाजों को बनवाएं और मोहरी पर लेस लगवाएं। Photo Credit: zardi.pk
कुर्ती को फैंसी लुक देने के लिए इस तरह की कुर्ती डिजाइन को बनवाएं। इस पैटर्न को सजाने के लिए फ्रंट में बटन लगवाएं और साइड में जेब भी लगवाएं। Photo Credit: label_patola
कुर्ती के फ्रंट नेक पर स्क्वेयर शेप डिजाइन बनवाएं। इसके साइड में लेस और मैचिंग बटन लगवाएं। इससे फैंसी लुक मिलेगा। Photo Credit: beauty_fashionistt
सलवार एक बार फिर से ट्रेंड में हैं। इस तरह की सलवार शॉर्ट कुर्ती के साथ काफी अच्छी लगती है। इस डिजाइन में मोहरी पर प्लीट्स दी हैं और एक पतली लेस लगाई है। Photo Credit: beauty_fashionistt
कुर्ती के फ्रंट पर हाफ नेक डिजाइन बनवाएं और मैचिंग कपड़े के बटन लगवाएं। इसी के साथ स्लीव्स को फुल स्लीव्स बनवाएं और शोल्डर से पफ डिजाइन दें। Photo Credit: beauty_fashionistt
कुर्ती की नेक को राउंड शेप का बनवाएं और फिर फूल-पत्ती कटआउट वाली लेस को नेकलाइन पर लगवाएं। स्टाइलिश लुक के लिए इस पैटर्न को ट्राई करें। Photo Credit: beauty_fashionistt
प्लाजो को फैंसी लुक देने के लिए मोहरी पर नेट की लेस लगवाई जा सकती है। सिंपल सूट को इस तरह का प्लाजो डिजाइन हैवी लुक दे सकता है। इस सजाने के लिए धागे वाली लेस को लगाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt
इस तरह का कुर्ती डिजाइन काफी ट्रेंड में है। कॉटन कुर्ती को फैंसी लुक देने के लिए आप इस पैटर्न से आइडिया से सकती हैं। बस लेस सूट से कंट्रास्ट करता खरीदें। Photo Credit: beauty_fashionistt
वैसे तो इस तरह का डिजाइन रेडीमेड सूट में मिलता है लेकिन आप चाहें तो सूट सिलवाते समय इस तरह की नेकलाइन बनवाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt
रोजाना पहनने वाले प्लाजो को भी हैवी और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो मोहरी पर मैचिंग रंग की चौड़ी लेस लगवाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt