7 things to avoid eating in breakfast in hindi nashte mein kya na khaye सुबह नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ये 7 चीजें, सेहत कर देंगी बर्बाद
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलसुबह नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ये 7 चीजें, सेहत कर देंगी बर्बाद

सुबह नाश्ते में भूलकर भी ना खाएं ये 7 चीजें, सेहत कर देंगी बर्बाद

एक्सपर्ट्स अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की सलाह देते हैं। लेकिन लाइफ की भागदौड़ और समय की कमी की वजह से ज्यादातर लोग दिन का सबसे पहला और जरूरी मील, ब्रेकफास्ट या तो स्किप कर देते हैं या फिर जो सामने दिखता है पेट भरने के लिए खा लेते हैं।

Manju MamgainThu, 5 June 2025 03:58 PM
1/8

नाश्ते में कभी नहीं खानी चाहिए ये 7 चीजें

लाइफ की भागदौड़ और समय की कमी की वजह से ज्यादातर लोग दिन का सबसे पहला और जरूरी मील, ब्रेकफास्ट या तो स्किप कर देते हैं या फिर जो सामने दिखता है पेट भरने के लिए खा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करके आप अपनी सेहत को कितना बड़ नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। जी हां, एक्सपर्ट्स भी अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट करने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी आपको अपनी नाश्ते की प्लेट में जगह नहीं देनी चाहिए। Pic Credit: Shutterstock

2/8

मीठे सीरियल्स

मीठे सीरियल (जैसे कि चोकोस और कैलोक्स) सुबह नाश्ते में खाने से परहेज करना चाहिए। इन चीजों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। जिससे व्यक्ति को थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होने के साथ वजन बढ़ने का खतरा भी हो सकता है। Pic Credit: Shutterstock

3/8

प्रोसेस्ड मीट

सॉसेज, बेकन जैसे प्रोसेस्ड मीट में सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनकर दिल की सेहत को नुकसान पहुंचाती है। Pic Credit: Shutterstock

4/8

फ्राइड चीजें

फ्राइड चीजें जैसे पूड़ी, समोसा या फ्रेंच फ्राइज पचाने में भारी होते हैं। यह सभी चीजें पाचन को धीमा कर सकती हैं। Pic Credit: Shutterstock

5/8

पेस्ट्री और डोनट्स

पेस्ट्री और डोनट्स चीनी और ट्रांस फैट से भरपूर होते हैं, जो वजन बढ़ाने के साथ एनर्जी लेवल कम करने का कारण बन सकते हैं। Pic Credit: Shutterstock

6/8

व्हाइट ब्रेड और जैम

व्हाइट ब्रेड में फाइबर की मात्रा कम और जैम में चीनी की अधिकता होती है। जो पोषण की जगह आपको सिर्फ कैलोरी देते हैं। पोषक तत्वों से खाली ये दोनों ही चीजें ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाकर एनर्जी लेवल कम कर देती हैं। इतना ही नहीं इनका सेवन करने से वजन बढ़ने की संभावना भी बनी रहती है। Pic Credit: Shutterstock

7/8

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

सुबह नाश्ते की टेबल पर जूस की जगह सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स परोसना बिल्कुल गलत है। इनका सेवन करने पर पेट में गैस और सूजन पैदा हो सकती है। Pic Credit: Shutterstock

8/8

फ्लेवर्ड दही

फ्लेवर्ड दही में मौजूद चीनी की अधिक मात्रा डायबिटीज रोगियों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसका सेवन खाली पेट करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में अपनी नाश्ते की प्लेट में फ्लेवर्ड दही की जगह सादा दही शामिल करें। जिसमें आप शहद या फल काटकर डाल सकते हैं। Pic Credit: Shutterstock