भारत में त्योहार चाहे कोई भी हो, घर के आंगन में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। जल्द ही 30 अप्रैल दिन बुधवार को अक्षय तृतीया का पर्व आने वाला है। हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से साल भर घर में संपन्नता बनी रहती है। ऐसे में अगर आप इस अक्षय तृतीया मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये टॉप 7 खूबसूरत अक्षय तृतीया रंगोली डिजाइन आपकी मदद कर सकते हैं। Pic Credit: Pinterest
अगर आपके पास समय कम है और आप अपनी रंगोली को आकर्षक भी बनाना चाहते हैं तो इस तरह की अक्षय तृतीया नाम वाली रंगोली को बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए चम्मच, कांटे जैसी चीजों का उपयोग कर सकते हैं। Pic Credit: Wonder Art Pinterest
अक्षय तृतीया पर घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-विष्णु के चित्र वाली रंगोली बनाएं। चमकीले रंगों जैसे लाल, पीले और हरे का उपयोग करें। Pic Credit: Pinterest
कमल का फूल मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, आप इसकी तस्वीर अपनी रंगोली में भी उतार सकते है। इसके लिए आप गुलाबी और हरे रंग का उपयोग कर सकते हैं। Pic Credit: Shanthi Sridharan.KOLAM Pinterest
अक्षय तृतीया पर आप मोर की आकृति वाली रंगोली भी बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए मोर के पंखों में नीले और हरे रंगों का उपयोग करें। रंगोली के बीच में दीपक रखकर इसे और अधिक आकर्षक बनाएं। Pic Credit: Stylesatlife Pinterest
घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के चरणों वाली सुंदर रंगोली बनाएं। इस तरह की रंगोली सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक होती है। Pic Credit: Kalpana Bhandari Pinterest
अक्षय तृतीया पर घर के आंगन में ऐसी सुंदर कलश की एक आकृति बनाएं, जिसमें आम के पत्ते और स्वास्तिक भी बने हुए हों। फूलों से बनी इस रंगोली का डिजाइन बनाने में बेहद सरल और शुभ माना जाता है। Pic Credit: Pragati Agarwal Pinterest