सूट को अगर अच्छे डिजाइन के साथ बनवाया जाए तो लुक अपने आप खास बन जाता है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइन्स लेकर आए हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। देखिए-
शॉर्ट कुर्ती के साथ ज्यादातर महिलाएं सलवार बनवाना पसंद करती हैं। इस फोटो में शॉर्ट कुर्ती के साथ एक डिफरेंट बॉटम वियर को कैरी किया है, जिसका लुक सलवार और प्लाजों का मिक्स है। आप इस तरह के सूट डिजाइन को स्टिच करवा सकती हैं।
सलवार एक बार फिर ट्रेंड में है, लेकिन ट्रेडिशनल स्टाइल की सलवार की जगह कुछ फैंसी पैटर्न ट्रेंड कर रहे हैं। शॉर्ट फ्रॉक स्टाइल कुर्ती को मॉर्डन लुक देने के लिए आप इस तरह की सलवार को बनवाएं।
सूट चाहें हैवी हो या फिर हल्का, महिलाएं इस तरह की स्लीव्स को खास पसंद करती हैं। इसे एक सुंदर लेस के साथ सजाना न भूलें।
अगर आप लूज फिटिंग कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के डिजाइन को बनवाएं। इस पैटर्न में लॉन्ग कुर्ती को लूज फिट में बनाया गया है।
गर्मियों में खुले-खुले पैटर्न वाले प्लाजो को पसंद किया जाता है। मॉर्डन लुक पाने के लिए आप सूट को इस तरह के डिजाइन में सिलवाएं। इसमें कुर्ती शॉर्ट है लेकिन स्लीव्स फुल हैं और इसे प्लाजो के साथ पेयर किया है।
कुर्ती में लॉन्ग स्लीव्स पहनना पसंद करने वाली महिलाएं इस पैटर्न से सूट को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। ये दिखने में काफी क्लासी लगता है।
वैसे तो सलवार के पोंचे नीचे से कम चौड़े होते हैं लेकिन आजकल इसे नीचे से प्लाजो स्टाइल में पहनना पसंद किया जाता है, ये पैटर्न गर्मियों के लिए काफी अच्छा है।
सूट को रेडीमेड वाला लुक देना है तो फ्रंट कट लॉन्ग कुर्ती के साथ अफगानी सलवार बनवाएं। ये पैटर्न इन दिनों काफी ट्रेंड में है।
मॉर्डन लुक पाने के लिए कुर्ती में बैलून स्लीव्स बनवाएं। इस तरह की डिजाइन वाली कुर्ती में लुक काफी अट्रैक्टिव लगता है।