ICC Champions Trophy Winners List Year Wise India and Australia Hold Unique Record in the Tournament अब तक किस-किस देश ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी? देखें पूरी लिस्ट, भारत-ऑस्ट्रेलिया के नाम नायाब रिकॉर्ड
Hindi Newsफोटोखेलअब तक किस-किस देश ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी? देखें पूरी लिस्ट, भारत-ऑस्ट्रेलिया के नाम नायाब रिकॉर्ड

अब तक किस-किस देश ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी? देखें पूरी लिस्ट, भारत-ऑस्ट्रेलिया के नाम नायाब रिकॉर्ड

  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट का नौवां संस्करण है। जानिए, पिछले आठ संस्करण में कब-कब कौन जीता? भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम नायाब रिकॉर्ड है।

Md.Akram Sat, 18 Jan 2025 12:32 PM
1/8

दक्षिण अफ्रीका

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की 1998 में हुई थी। टूर्नामेंट का पहला संस्करण बांग्लादेश में खेला गया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने जीता। दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया था।

2/8

न्यूजीलैंड

चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सीजन साल 2000 में केन्या में आयोजित हुआ था। तब न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में भारत को 4 विकेट से मात दी थी

3/8

भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता

चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरा संस्करण 2002 में श्रीलंका में खेला गया। उस साल सौरव गांगुली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था। दरअसल, बारिश के कारण फाइनल नहीं हो सका था।

4/8

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज ने 2004 में इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। वेस्टइंडीज ने रोमांचक फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था।

5/8

ऑस्ट्रेलिया

चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां सीजन 2006 में भारत में हुआ। तब खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 8 विकेट से फाइनल जीता।

6/8

ऑस्ट्रेलिया ने किया ये कमाल

ऑस्ट्रेलिया ने 2009 में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। टूर्नामेंट का छठा सीजन साउथ अफ्रीका में हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा था। ऑस्ट्रेलिया लगातार दो चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली इकलौती टीम है।

7/8

भारत के नाम ये रिकॉर्ड

एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने 2013 में इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी जीती। भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 5 रनों से हराया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो-दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। हालांकि, भारत टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जिसने संयुक्त विजेता बनने के बाद भी खिताब जीता।

8/8

पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी का आठवां संस्करण भी इंग्लैंड में हुआ था। तब खिताबी जंग भारत और पाकिस्तान के बीच हुई थी। पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।