नवीन अध्यक्ष और विवेक बने महामंत्री
Kanpur News - कानपुर में आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन की नई टीम का चुनाव हो गया है। नवीन तुलसानी को अध्यक्ष, विशाल अग्रवाल को उपाध्यक्ष और विवेक कुमार मिश्र को महामंत्री चुना गया। 275 में से 264 सदस्यों ने...

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन की नई टीम का फैसला हो गया है। यूनियन क्लब, फूलबाग में मतदान के बाद आए फैसले ने कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बना दिया। अध्यक्ष पद के लिए नवीन तुलसानी विजयी घोषित हुए, जबकि विशाल अग्रवाल उपाध्यक्ष और विवेक कुमार मिश्र महामंत्री चुने गए। मंत्री पद के लिए तरुण जाखोदिया, संयुक्त मंत्री सुरेंद्र अरोड़ा, संगठन मंत्री अतिन अग्रहरि बने। कोषाध्यक्ष के लिए नरेश कुमार गुप्ता व प्रवीन कुमार ओमर को मंत्री का चयन हुआ। रविवार को हुए मतदान में 275 में से 264 सदस्यों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी विवेक जाखोदिया व ऋषि ओमर ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।