राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपनी पहली गेंद का सामना करते हुए छक्का जड़ा है। उनसे पहले 9 खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने आईपीएल डेब्यू में या फिर आईपीएल में अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ा है। खुद राजस्थान रॉयल्स के दो खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, लिस्ट के आधे खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस समय गुमनाम हैं।
IPL डेब्यू में या फिर अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले पहले खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के रॉब क्विनी हैं। आज शायद ही कोई इस नाम से वाकिफ होगा।
राजस्थान रॉयल्स के ही केवन कूपर दूसरे ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। आपने शायद ही ये नाम सुना होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपील में पहली गेंद पर छक्का जड़ने का करिश्मा किया था।
वेस्टइंडीज को लगातार चार छक्के लगाकर टी20 विश्व कप जिताने वाले कार्लोस ब्रैथवेट ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए अपने पहले मैच में पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। वे इस लिस्ट के चौथे खिलाड़ी हैं।
गेंदबाजी के लिए फेमस अनिकेत चौधरी को जब पहली गेंद का सामना आईपीएल में करने को मिला तो उन्होंने आरसीबी के लिए खेलते हुए छक्का जड़ा था। वे पांचवें खिलाड़ी ऐसा करने वाले बने थे। हालांकि, वे अब गुमनाम से हैं।
केकेआर के लिए जैवन सीर्ल्स ने भी आईपीएल की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का करिश्मा किया हुआ है, लेकिन शायद आपने इस नाम को पहली बार सुना होगा। वे भी अब गुमनाम से हैं।
रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड के बेटे सिद्धेश लाड को जब मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिला तो उन्होंने छक्के के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, उनकी आईपीएल पारी लंबी नहीं चली।
लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पिन गेंदबाजी का केंद्र रहे महीश थीक्षणा भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपील की अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए समीर रिजवी ने भी अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। वे इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं।
आईपीएल डेब्यू या पहली गेंद पर इस लीग में छक्का जड़ने वालों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी 10वें खिलाड़ी हैं। वे आरआर के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर सिक्स लगाया था।