Top 5 Captains With Most Sixes In An IPL Season Shreyas Iyer Smashes Virat Kohli Record in IPL 2025 IPL सजीन में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले टॉप 5 कप्तान, श्रेयस अय्यर ने तोड़ा कोहली का धांसू रिकॉर्ड
Hindi NewsफोटोखेलIPL सजीन में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले टॉप 5 कप्तान, श्रेयस अय्यर ने तोड़ा कोहली का धांसू रिकॉर्ड

IPL सजीन में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले टॉप 5 कप्तान, श्रेयस अय्यर ने तोड़ा कोहली का धांसू रिकॉर्ड

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले टॉप 5 कप्तानों की फेहरिस्त में श्रेयस अय्यर नंबर वन बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का धांसू रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

Md.Akram Mon, 2 June 2025 12:29 PM
1/5

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंच गई है। अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 8 छक्कों की बदौलत नाबाद 87 रन बनाए और पंजाब को पांच विकेट से जीत दिलाई। अय्यर ने एक धांसू कीर्तिमान रच डाला है। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। अय्यर अब तक 18वें सीजन में 16 मैचों में 39 छक्के ठोक चुके हैं।

2/5

विराट कोहली

अय्यर ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा कोहली ने आईपीएल 2016 में बतौर कप्तान 38 छक्के मारे थे, जो उस सीजन में सर्वाधिक थे।

3/5

डेविड वॉर्नर

लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की बागडोर संभालते हुए 31 छक्के जमाए थे। उन्होंने 17 मैचों में यह कारनामा किया। वॉर्नर ब्रिगेड ने फाइनल में आरसीबी को हराया था।

4/5

एमएस धोनी

दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी भी सूची में शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करते हुए 16 मैचों में 30 सिक्स उड़ाए।

5/5

केएल राहुल

धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल दो-दो बार सीजन में 30 छक्के मारने का कारनामा अंजाम दे चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स और 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए 30 हवाई फायर किए। राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा हैं।