Daljit Singh Appointed Vice Chairman of Jharkhand Women s Football Federation दलजीत सिंह बने झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन के वाइस चेयरमैन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDaljit Singh Appointed Vice Chairman of Jharkhand Women s Football Federation

दलजीत सिंह बने झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन के वाइस चेयरमैन

सीतारामडेरा के दलजीत सिंह को झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वे राज्य की महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए काम करेंगे और फुटबॉल की...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 2 June 2025 12:34 PM
share Share
Follow Us on
दलजीत सिंह बने झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन के वाइस चेयरमैन

सीतारामडेरा निवासी और भाजपा के युवा सिख नेता दलजीत सिंह को झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उनका मनोनयन सरदार अवतार सिंह गांधी, चेयरमैन (फाइनेंस कमेटी), झारखंड महिला फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया।मनोनयन पत्र प्राप्त होने पर दलजीत सिंह ने कहा कि वे राज्य की महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में फुटबॉल की अपार संभावनाएं हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां प्रतिभाओं को मंच मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्य सरकार से आग्रह करेंगे कि सभी उच्च विद्यालयों में फुटबॉल किट उपलब्ध कराई जाए और राज्य व राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों को स्कूलों में प्रतिनियुक्त किया जाए, जिससे नई पीढ़ी को मार्गदर्शन मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।