Top 5 Longest sixes in IPL 2025 So Far Will Ravindra Jadeja record be broken IPL 2025 में सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर, क्या रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड टूट पाएगा?
Hindi NewsफोटोखेलIPL 2025 में सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर, क्या रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड टूट पाएगा?

IPL 2025 में सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर, क्या रविंद्र जडेजा का रिकॉर्ड टूट पाएगा?

आज आईपीएल 2025 का समापन होना है। 18वें सीजन में अब तक सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में तीन विदेशी हैं। रविंद्र जडेजा शीर्ष पर काबिज हैं।

Md.Akram Sun, 1 June 2025 04:53 PM
1/5

रविंद्र जडेजा

आईपीएल 2025 में सबसे छक्का लगाने का रिकॉर्ड फिलहाल रविंद्र जडेजा के नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 109 मीटर का सिक्स मारा था। सीएसके का सफर लीग चरण में ही समाप्त हो गया। मंगलवार (तीन जून) को सीजन का फाइनल मुकाबला है। क्या जडेजा का रिकॉर्ड टूट पाएगा?

2/5

हेनरिक क्लासेन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआएच) का हिस्सा क्लासेन ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के सामने 107 मीटर का छक्का उड़ाया था। एसआरएच लीग चरण से आगे नहीं बढ़ी।

3/5

आंद्रे रसेल

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 106 मीटर का सिक्स जमाया। उन्होंने यह कारनामा दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध किया। 2024 में खिताब जीतने वाली केकेआर 2025 में प्लेऑफ में नहीं पहुंची।

4/5

अभिषेक शर्मा

ताबड़ोतड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अभिषेक शर्मा ने भी आईपीएल 2025 में 106 मीटर का छक्का ठोका। एसआरएच का हिस्सा अभिषेक ने यह कमाल पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ किया।

5/5

फिल साल्ट

फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस (जीटी) के सामने 105 मीटर का सिक्स जड़ा। साल्ट आरसीबी के लिए खेला रहे हैं, जो फाइनल में एंट्री कर चुकी है।