TOP 5 Most Sixes for a Team in T20 Cricket Rohit Sharma Breaks Chris Gayle Record in IPL 2025 Eliminator T20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 खिलाड़ी, रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
Hindi NewsफोटोखेलT20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 खिलाड़ी, रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

T20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 खिलाड़ी, रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में दो विदेशी हैं। रोहित शर्मा ने क्रिस गेल को पछाड़ा दिया है।

Md.Akram Sat, 31 May 2025 07:57 AM
1/5

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस (एमआई) का हिस्सा रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस (जीटी)के खिलाफ आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मैच में शानदार बल्लेबाज की। 'हिटमैन' के नाम से मशूहर रोहित ने बतौर ओपनर उतरने के बाद 50 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और चार छक्के मारे। रोहित आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने साथ ही एक और रिकॉर्ड बनाया। वह टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित एमआई के लिए अब तक 235 मैचों में 267 सिक्स उड़ा चुके हैं।

2/5

क्रिस गेल

रोहित ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 91 मैचों में 263 सिक्स ठोके। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गेल सूची में तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

3/5

विराट कोहली

टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। स्टार बल्लेबाज कोहली ने आरसीबी के लिए 281 मैचों में 305 छक्के लगाए हैं। वह 2008 में आईपीएल की शुरुआत से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं।

4/5

एमएस धोनी

फेहरिस्त में चौथे नंबर पर दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 272 मुकाबलों में 260 छक्के जमा चुके हैं।

5/5

कीरोन पोलार्ड

सूची में पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंड कीरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 211 मैचों में 258 सिक्स लगाने का कारनामा किया है। पोलार्ड फिलहाल एमआई के बैटिंग कोच हैं।