मुंबई इंडियंस का हिस्सा रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 गेंदों में 12 रन बनाए। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो छक्के लगाए। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित एक ग्राउंड पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वह वानखेड़े में अब तक 122 छक्के ठोके चुके हैं।
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स लिस्ट में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। डिविलियर्स ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 120 छक्के मारे। वह कई साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले। बता दें कि आरसीबी का होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी है
टी20 क्रिकेट में एक ग्राउंड पर सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज गेल ने एम चिन्नास्वामी में 151 सिक्स मारे। वह भी लंबे समय तक आरसीबी का हिस्सा रहे। वह मीरपुर के मैदान पर 138 जमा चुके हैं।
आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 149 छक्के ठोके हैं। कोहली अगर आने वाले दिनों में बेंगलुरु में तीन और छक्के लगाने में कामयाब रहे तो गेल को पछाड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
सूची में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स तीसरे स्थान पर हैं। हेल्स ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में 135 छक्के लगाए। उन्होंने नवंबर 2022 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला।