आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने अंजाम दिया है। पीबीकेएस ने 17 मैचों में 173 सिक्स ठोके। पीबीकेएस नया इतिहास रचने से चूक गई। पीबीकेएस अगर 6 छक्के और लगाने में कामयाब रहती तो एक सीजन में सर्वाधिक सिक्स रिकॉर्ड बना देती है। पंजाब टीम फिलहाल दूसरे पायदान पर है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने मारे हैं। एसआरएच ने आईपीएल 2024 में 178 छक्के उड़ाए थे।
18वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) है। एलएसजी ने 14 मुकाबलों में 152 छक्के ठोके। लखनऊ की टीम लीग चरण से ही बाहर हो गई थी।
तीसरे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) है। आरआर ने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 146 सिक्स जमाए। आरआर का सफर भी लीग स्टेज में खत्म हो गया था।
मुंबई इंडियंस (एमआई) ने 16 मैचों में 142 सिक्स उड़ाए। एमआई क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, जहां उसे पंजाब के हाथों हार झेलनी पड़ी।
फेहरिस्त में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फिसड्डी हैं। आरसीबी 125 सिक्स के साथ पांचवें स्थान पर है। उसने 17 मुकाबलों में इतने छक्के लगाए।