आईपीएल 2018 के बाद सबसे ज्यादा बार 50 रन का आंकड़ा पार करने वाले खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कुल तीन भारतीय हैं। विराट कोहली लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। वहीं टॉप पर एक भारतीय हैं। आईए देखते हैं लिस्ट
मिस्टर 360 के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आखिरी पायदान पर हैं। उन्होंने 97 पारियों में 26 बार ये कारनामा किया है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर इस साल गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। आईपीएल 2018 के बाद उन्होंने इस रंगारंग लीग में 85 पारियों में 27 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है और वह लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। 2018 के बाद उन्होंने आईपीएल में कुल 30 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2018 के बाद कुल 30 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है।
केएल राहुल इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने पिछले मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। वह 2018 के बाद सबसे ज्यादा 38 फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं।