Top 5 career options after 12th science high salary सिर्फ MBBS और B.Tech नहीं, 12वीं के बाद ये शानदार करियर भी दिलाएंगे पहचान और पैसा
Hindi Newsफोटोसिर्फ MBBS और B.Tech नहीं, 12वीं के बाद ये शानदार करियर भी दिलाएंगे पहचान और पैसा

सिर्फ MBBS और B.Tech नहीं, 12वीं के बाद ये शानदार करियर भी दिलाएंगे पहचान और पैसा

साइंस स्ट्रीम के छात्र अब केवल इंजीनियर या डॉक्टर तक सीमित नहीं। टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन के दौर में ऐसे कई करियर विकल्प हैं जो भविष्य की जरूरतों से मेल खाते हैं।

Himanshu TiwariFri, 13 June 2025 04:07 PM
1/3

12वीं साइंस के लिए टॉप करियर

आज का दौर तेजी से बदल रहा है, तकनीक, स्वास्थ्य, पर्यावरण और डेटा हर सेक्टर में क्रांति आ रही है। ऐसे में 12वीं साइंस पास करने के बाद स्टूडेंट्स के पास अब सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर या फार्मासिस्ट बनने का रास्ता ही नहीं बचा है। आइए जानते हैं बदलते वक्त के साथ कदम मिलाते हुए 12वीं साइंस के बाद चुनने लायक बेस्ट करियर ऑप्शन्स कौन से हैं...

2/3

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

आज की दुनिया में डेटा नया तेल है। डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर और AI एक्सपर्ट्स की डिमांड हर सेक्टर में बढ़ रही है, चाहे वो हेल्थ हो, फाइनेंस हो या ई-कॉमर्स हो। 12वीं के बाद B.Sc इन कंप्यूटर साइंस, AI या डेटा साइंस में करके आप इस क्षेत्र में दाखिल हो सकते हैं। शुरुआती सैलरी 8-10 लाख सालाना तक होती है और अनुभव के साथ यह करोड़ों तक जा सकती है।

3/3

बायोटेक्नोलॉजी और जेनेटिक्स

कोविड-19 महामारी के बाद पूरी दुनिया ने बायोटेक्नोलॉजी की ताकत को पहचाना है। वैक्सीन डेवलपमेंट, जेनेटिक रिसर्च, फार्मास्यूटिकल्स और एग्री-टेक में करियर की शानदार संभावनाएं हैं। B.Sc इन बायोटेक्नोलॉजी या जेनेटिक्स में करने के बाद रिसर्च से लेकर इंडस्ट्री में रिसर्च और डेवेलप्मेंट तक बड़ी भूमिकाएं मिल सकती हैं।