मेरे बेटे की छवि खराब हो जाएगी, सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री पर भड़के पिता; रोक की मांग
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी की डॉक्युमेंट्री को लेकर उनके पिता बलकौर सिंह ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे उनके बेटे की छवि खराब हो सकती है।

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर बन रही बीबीसी वर्ल्ड सर्विस की डॉक्युमेंट्री पर रोक लगाने की मांग उठी है। यह मांग उनके पिता बलकौर सिंह ने की है। आज बलकौर सिंह सिद्धू ने महाराष्ट के डीजीपी और जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और इस डॉक्युमेंट्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस डॉक्युमेंट्री के जरिए उनके बेटे की लेगेसी को खराब करने की कोशिश की जा रही है और वह ऐसा कतई नहीं होने देंगे।
शिकायत में बलकौर सिंह ने कहा है कि 11 जून को मुंबई के जुहू में दोपहर 3 बजे इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हो रही है। डॉक्युमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या से जुड़ी कई अनदेखी जानकारियां और राज सामने जाएंगे। बीबीसी ने इस डॉक्युमेंट्री के लिए उनसे कोई परमिशन नहीं ली थी। यह फिल्म मेरे बेटे की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और उसकी हत्या के कानूनी मामले को भी प्रभावित कर सकती है। बलकौर सिंह ने कहा कि वह सोमवार को डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने के लिए अदालत का रुख भी करेंगे।
मूसेवाला की जिंदगी और हत्या पर फिल्म भी बन रही
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या पर फिल्म भी बन रही है। प्रॉडक्शन हाउस 'मैचबॉक्स शॉट्स' ने दिवंगत सिंगर पर लिखी किताब 'हू किल्ड मूसेवाला' की किताब के अधिकार खरीद लिए हैं। 'हू किल्ड मूसेवाला' को पत्रकार जुपिंदरजीत सिंह ने लिखा है। यह किताब जून में प्रकाशित की गई थी। निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर गुरु श्री राम राघवन यह फिल्म बना रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 22 मई 2022 को बीच सड़क पर कर दी गई थी। हत्यारों ने मूसेवाला के शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया था। वारदात में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है और अभी भी केस चल रहा है। सिंगर की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ हैं।
(रिपोर्ट- मोनी देवी, लाइव हिन्दुस्तान)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।