Who is Rajasthan first choice as CM baba balknath overtakes Vasundhara raje Gehlot leads सीएम फेस में पसंद बने राजस्थान के योगी, वसुंधरा राजे से आगे निकल गए बाबा बालकनाथ, Rajasthan Hindi News - Hindustan
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Who is Rajasthan first choice as CM baba balknath overtakes Vasundhara raje Gehlot leads

सीएम फेस में पसंद बने राजस्थान के योगी, वसुंधरा राजे से आगे निकल गए बाबा बालकनाथ

सर्वे में चौंकाने वाली बात यह है कि तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राजस्थान के 'योगी' कहे जाने वाले महंत बाबा बालकनाथ को वसुंधरा राजे से ज्यादा लोगों ने वोट किया है। गहलोत को सबसे ज्यादा वोट मिले।

Mohammad Azam लाइव हिंदुस्तान, जयपुरThu, 30 Nov 2023 07:42 PM
share Share
Follow Us on
सीएम फेस में पसंद बने राजस्थान के योगी, वसुंधरा राजे से आगे निकल गए बाबा बालकनाथ

Rajasthan Exit Poll Results: आज राजस्थान समेत पांच राज्यों के एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। इस दौरान सीएम फेस को लेकर भी एग्जिट पोल का सर्वे सामने आया है। सर्वे के अनुसार, सीटों के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही हैं, वहीं सीएम फेस को लेकर भी कांग्रेस के अशोक गहलोत सबसे आगे हैं। इस सर्वे में अशोक गहलोत को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इस सर्वे में सबसे खास बात यह है कि राजस्थान के 'योगी' कहे जाने वाले बाबा बालकनाथ को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से ज्यादा वोट मिले हैं।

किसे मिले कितने वोट
राजस्थान के सीएम फेस को लेकर किए गए सर्वे में अशोक गहलोत सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। इस सर्वे में अशोक गहलोत को कुल 32 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है। इस सर्वे में चौंकाने वाली बात यह है कि तिजारा सीट से भाजपा प्रत्याशी और राजस्थान के 'योगी' कहे जाने वाले महंत बाबा बालकनाथ को वसुंधरा राजे से ज्यादा लोगों ने वोट किया है। सर्वे के अनुसार, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जहां 9 प्रतिशत लोगों ने वोट किया है, वहीं 10 प्रतिशत लोगों मुख्यमंत्री के लिए पहली पसंद के तौर पर महंत बाबा बालकनाथ को अपनी पहली पसंद बताया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने सीएम फेस नहीं घोषित किया था। कांग्रेस में सीएम फेस के लिए दो नामों की चर्चा थी। इस लिस्ट में सचिन पायलट का नाम भी शामिल था। हालांकि, कांग्रेस की तरफ से अशोक गहलोत को ही सीएम फेस माना जा रहा है। जबकि भाजपा की तरफ से सीएम फेस के लिए कई नामों की चर्चा चल रही थी। इस लिस्ट में तिजारा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महंत बाबा बालकनाथ का नाम सीएम फेस के लिए चर्चा में नहीं था, अब सर्वे में उनका नाम भी सामने आ गया है। उनको पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से ज्यादा लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है।

बाबा बालकनाथ को भाजपा ने तिजारा से विधानसभा टिकट दिया है, जबकि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को झालरापाटन से मैदान में उतारा गया है। इसके साथ राजस्थान के सीएम फेस कि लिए सबसे ज्यादा वोट पाने वाले सीएम अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनावी मैदान में थे। इन तीनों ही सीटों के साथ राजस्थान की चुनाव वाली सभी सीटों पर तीन दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।