हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज, हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी मिलेगी फ्लाइट
हिंडन एयरपोर्ट से मुंबई के लिए भी 10 मार्च से उड़ान मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस को ही इसके लिए अनुमति मिली है। हिंडन से रोजाना मुंबई के लिए विमान उड़ेगा और मुंबई से यहां पहुंचेगा। 10 मार्च को ही बेंगलुरु के लिए दिन में दूसरी उड़ान की भी शुरुआत हो रही है।